रेहड़ी पटरी वालों ने वेंडिंग जोन बनाने की मांग उठाई

देहरादून,

व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों का कहना है कि सब्जी फल विक्रेताओं के लिए अभी 2 दिन पहले हिंदुस्तान अखबार में प्रकाशित समाचार से ज्ञात हुआ कि सब्जी फल विक्रेता बिना लाइसेंस के व्यापार नहीं कर सकेंगे । लेकिन नगर निगम जाकर पता चला है कि अभी लाइसेंस नहीं बन रहे हैं और लाइसेंस कुछ दिन बाद बनेंगे ।

महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का कहना है कि नगर निगम को रेहडी, सब्जी फल विक्रेताओं का लाइसेंस जल्द से जल्द बनाने शुरू करने चाहिए ।

  • रेहडी वालों का कहना है कि हम कई बार नगर निगम लाइसेंस बनाने के लिए जा चुके हैं । लेकिन वहां से यही जवाब मिलता है कि अभी लाइसेंस नहीं बन रहे हैं । साथ-साथ ठेली वालों ने  अध्यक्ष जी से कहा कि हम सभी के लिए कहीं  जगह तलाश कर  वेंडिंग जोन  बनाया जाए । जिससे गरीब आदमी पूरे दिन भर धूप में चलकर अपने बच्चों का पालन पोषण करते हैं । उन्हें एक जगह खड़े होकर बेचने में आसानी होगी और वह नगर निगम को उसका किराया भी देने को तैयार हैं ।

रेहडी वाले शिव सोनकर, महेश कुमार, नौशाद अली, जयसिंह प्रजापति, प्रजापति, शंकर सोनकर, मुकेश अग्रवाल ,प्रेम सिंह माथुर, राकेश माथुर, गुल मोहम्मद, कुमार पाल, प्रजापति, आमिर खान, मुना बाबू आदि मौजूद थे।