देहरादून,

व्यापार प्रकोष्ठ से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि सब्जी फल विक्रेताओं के लिए 2 दिन पहले एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया था कि  सब्जी फल विक्रेता बिना लाइसेंस के व्यापार नहीं कर सकेंगे । लेकिन नगर निगम जाकर पता चला है कि अभी लाइसेंस नहीं बन रहे हैं और लाइसेंस कुछ दिन बाद बनेंगे ।

महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का कहना है कि रेहडी वाले सब्जी फल विक्रेताओं का लाइसेंस बनाने जल्दी से शुरू किया जाए ।

रेहडी वालों का कहना है कि हम कई बार नगर निगम लाइसेंस बनाने के लिए जा चुके हैं लेकिन वहां से यही जवाब मिलता है कि अभी लाइसेंस नहीं बन रहे हैं ।

व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने समाचार  के माध्यम से नगर आयुक्त से मांग की है कि ठेली वालों के लिए निगम वेंडिंग जोन तैयार करे और सभी ठेली पटरी वालों को वहां जगह पर वेंडर बनाकर दिए जाएं । जिससे गरीब आदमी पूरे दिन भर धूप में चलकर अपने बच्चों का पालन पोषण करते हैं । उन्हें एक जगह खड़े होकर बेचने में आसानी होगी और वह नगर निगम को उसका किराया देने को तैयार हैं  ।

रेहडी वाले शिव सोनकर, महेश कुमार, नौशाद अली, जयसिंह प्रजापति, प्रजापति, शंकर सोनकर, मुकेश अग्रवाल, प्रेम सिंह माथुर, राकेश माथुर, गुल मोहम्मद, कुमार पाल प्रजापति, आमिर खान, मुना बाबू आदि मौजूद थे।