इंदु बाला देवभूमि मातृशक्ति संगम उत्तराखंड की अध्यक्ष नियुक्त

 

देवभूमि मातृशक्ति संगम, उत्तराखंड का गठन – इंदु बाला अध्यक्ष व नीलम शर्मा महासचिव मनोनीत

देहरादून,

मातृ शक्ति उत्थान, धर्म संस्कार व सेवा भाव के उद्देश्य को लेकर “देवभूमि मातृ शक्ति संगम, उत्तराखंड का गठन किया गया।

एक बैठक में सर्वसम्मति से उक्त संस्था का गठन करते हुए श्रीमती इंदुबाला को अध्यक्ष, नीलम शर्मा महासचिव, एकता रावल उपाध्यक्ष, मीनू दीदान संगठन मंत्री, ऊषा नागर सहमंत्री, सुनीता अरोड़ा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इनके अतिरिक्त रमा वर्मा, मोना, अनीता, बीना अरोड़ा, कुंती अरोड़ा, सीमा, श्यामा शर्मा सदस्य कार्यकारिणी घोषित किया गया । नवगठित कार्यकारिणी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के मंहत श्री 108 महंत कृष्णागिरि जी महाराज को मुख्य संरक्षक, कैंट विधायक सविता कपूर जी, कथावाचक पंडित सुभाष चंद्र जोशी एवं पंडित शशि कुमार शर्मा जी को संरक्षक , पंडित ललित शर्मा को सूचना एवं प्रचार सचिव, अवनीश कांत शर्मा प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी तथा सुनील अग्रवाल को सलाहकार का दायित्व सौंपा गया ।श्रीमती इंदुबाला ने नवगठित कार्यकारिणी को नया दायित्व सौंपते हुए सभी का आभार व्यक्त किया तथा अपने दायित्व के प्रति जागरूक व समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित सभी को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में मातृ शक्ति का देश, समाज, संस्कृति में योगदान आवश्यक है ।