स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री जोगाराम आर्य जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया

 

देहरादून,

आज  अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय जोगाराम आर्य की प्रतिमा अनावरण समारोह उनके पैतृक गाँव राजकीय इंटर कॉलेज गंगानगर मोतिया पाथर में अत्यंत गरिमामयी एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, स्वतंत्रता सेनानी संगठनों के पदाधिकारियों, स्वतंत्रता सेनानी परिजन,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री हरीश रावत जी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनता को संबोधित किया तथा स्वतंत्रता आंदोलन में तथा शिक्षा के प्रसार में जोगाराम आर्य की भूमिका को प्रेरणास्पद बताया उनकी अनुपस्थिति में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल जी मुख्य अतिथि रहे। श्री कुंजवाल जी उनके निकट सहयोगी रहे उन्होंने कहा की जोगाराम आर्य जैसे व्यक्तित्व की प्रतिमा का उसी स्कूल में स्थापित होना हम सब के लिए प्रेरणादायी है जिस स्कूल की आधार शिला उन्होंने रखी उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों जातिवाद, अशिक्षा, आदि के लिए किशोरावस्था से ही जन जागरण अभियान चलाए , उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्रों में आज़ादी के आंदोलन की अलख जगाई, उनका दलित वंचित समाज के उत्थान में अहम योगदान रहा अध्यक्षता समाजसेवी श्री रमेश चंद्र आर्य जी द्वारा की गई इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संग्राम समिति (रजि) दिल्ली के महामंत्री अप्पाराव एस. नावले जी रहे जिनका मूर्ति निर्माण में विशेष योगदान रहा विशेष आमंत्रित अतिथियों में अखिल भारतीय शहीद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महापरिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ( उत्तराखंड)अवधेश पंत जी, अखिल भारतीय शहीद एवं सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद से उपाध्यक्ष( पंजाब )श्री गुरिंदर पाल सिंह जी , अजीत पाल सिंह जी तथा अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार महापरिषद अध्यक्ष दिल्ली से नित्यानंद शर्मा जी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री जोगाराम आर्य जी के राष्ट्रसेवा, संघर्ष, सामाजिक चेतना एवं जनकल्याण के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उपस्थित अतिथियों ने नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

राजकीय इंटर कॉलेज गंगानगर मोतियापाथर के प्रधानाचार्य श्री चारुचंद पंत जी द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु दिए गए विशेष सहयोग एवं आत्मीय संदेश के लिए आयोजकों ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी श्री के आर आर्य जी द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के लिए विशेष सहयोग
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जोगाराम आर्य सामाजिक उत्थान समिति
अध्यक्ष इंद्र लाल आर्य
वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप चंद्र आर्य द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम की आयोजक स्व ० सेनानी जोगाराम आर्य की सुपुत्री एवं अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी समिति (रजि ) दिल्ली की अध्यक्ष ( महिला)डॉ. आशा लाल ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर स्व ० सेनानी जोगाराम आर्य जी के परिजन इंजी ० मदन लाल ( रिटा)
इंजी ०इंद्र लाल (रिटा)आर्य दीप चंद्र आर्य ,मनोहर लाल मुकेश कुमार ,आदित्य मिहिर , संजय कुमार ,कमला आर्य, विमला आर्य, शशि आर्य ,विम्मी आर्य,स्वाति सोलंकी, अन्वेषा, अमीषा मनोज आर्य,उर्मी रैना , कंचन , वैभव,आदि उपस्थित रहे।