देहरादून,
व्यापार प्रकोष्ठ व्यापारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया जिसमें उन्होंने लोगों से एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की है ।
इस अपील से पूरे हिंदुस्तान में खलबली मच गई है और व्यापारी संगठन भी इस बात को सुनकर परेशान हो गये है कि हम एक साल तक हम अपने परिवार का भारण पोषण कैसे करेंगे और अपने कर्मचारीयो को वेतन कैसे देंगे बैंकों की किस्त कैसे अदा करेंगे मोदी जी के ऐसे स्टेटमेंट को सुनकर बुरे व्यापार में संकट आने की आशंका हो रखी है महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बागा का कहना है कि मोदी जी आपके इस बात कहने से पूरा व्यापारी जगत परेशान हो रखा है कि हम आगे अपना व्यापार कैसे चलाएंगे इसलिए मेरा मोदी जी से कहना है कि आप इस संकट की घड़ी में व्यापारियों को इस परेशानी से निकलने के लिए व्यापारियों के लिए कोई राहत पैकेज दे और 1 साल के लिए बैंकों की किस्त जो व्यापारी नहीं दे पाएंगे उनको छूट दिलाई जाए और वर्क फ्रॉम होम कहने पर कंपनी वालों को करोड रुपए का नुकसान हो जाता है और कुछ कंपनियां तो बंद हो जाती है जिस कारण लोगों का रोजगार चला जाता है बेरोजगारी बढ़ जाती है व्यापारियों को और इंडस्ट्री वालों कोआप तसल्ली दे की आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी हम आपके साथ खड़े हैं और 140 करोड़ जनता को किसी प्रकार की भी कोई दिक्कत नहीं होगी और मेरा जनता से भी निवेदन है कि इस समय अपनी गाड़ियों को बहुत जरूरी काम के लिए ही घर से निकले जिससे डीजल पेट्रोल की डिमांड कम होगी और हमें बाहर से डीजल पेट्रोल कम मांगना पड़ेगा।