जनता को महंगाई की मार से बचाएं मोदी सरकार – बांगा

देहरादून,

आज कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने मोदी सरकार  पर आरोप लगाते हुए कहा कि पांच राज्यों के चुनाव से पहले आप ने गैस , पेट्रोल और डीजल के दाम क्यों नहीं बढ़ाएं  क्योंकि आपको डर था कि चुनाव परिणाम विपरीत न हो जाएं ।

आप जनता को बेवकूफ समझ रहे हो उस समय ऐलान करते तो आप तीन राज्य में बुरी तरह से हारते, चुनाव के तुरंत बाद आपने कमर्शियल गैस पर 993 रुपए, सी एन जी पर 2, डीजल और पेट्रोल पर 3 रुपए बढ़ा दिए । जिसकी वजह हर चीज में महंगाई बढ़ गई है । गैस के नाम पर सब दुकानदारों ने हर चीज पर छोटे दुकानदारों ने चाय समोसे वाले, चाऊमीन बेचने वाले ने ₹10  बढ़ा दिए हैं और बड़े दुकानदारों ने ₹50 से ₹100 प्रति चीज बढ़ा दिए । जिससे महंगाई आसमान छू रही है और अब ₹3 लीटर रुपए लीटर डीजल पेट्रोल और ₹2 लीटर सीएनजी गैस के दाम बढ़ने से विक्रम टेंपो लोकल बस सभी रूट के प्राइवेट गाड़ियां का किराया भी बढ़ गया है । जिससे गरीब आदमियों को और मीडियम क्लास लोगों का जीना मुश्किल हो गया है ।

गृहणियों के महीने का खर्च एकाएक दोगुना हो गया है। सांसदों, विधायकों और मंत्री मंडल ने अपने खर्चों के भत्तों, वेतन पर 4 गुना राशि पहले ही बढ़ा ली है । लेकिन जनता , मिडिल क्लास, मजदूर वर्ग किस से अपना दुखड़ा रोए और तो और आज तक देहरादून के नगर निगम में पार्षद व मेयर पद अवैतनिक था । सो इस माह से पार्षद को रु. 25000 और मेयर साहेब को रु. 50000/- प्रतिमाह दिया जाएगा जो बोर्ड बैठक में भी पास हो गया है।  बोझ किस पर पड़ेगा आन जनमानस पर । जबकि पार्षद और मेयर दोनों पद आज तक सेवक के नाम से जाने जाते थे  । जब वेतन के भागीदार हो गए हैं तो इन सभी को सरकार का नौकर मान कर कार्य लेना चाहिए ।

अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का कहना है कि महंगाई पर अंकुश लगाए और जनता को राहत दें ।  जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके । उसे सरकार या किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े। कई व्यापारियों ने उनकी बात का समर्थन किया । जिस में मनीष गर्ग, वीरेंद्र बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, आमिर खान, रजत कुमार, प्रवीण बांगा, राजेंद्र सिंह घई , राम कपूर , अजीत सिंह, चमन लाल , गुरुनेन सिंह, असरेज अली, दीक्षांत कुमार, शाहिद सिद्दीकी, महेश, राशिद, राज, पप्पू सिंह, आमिर, मुन्ना ,महेश, शंकर, राजू, आबिद, सागर, राजकुमार, अमजद, जुनैद, राजेंद्र सिंह घई आदि लोग उपस्थित रहे ।