बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पास प्रस्ताव को शीघ्र लागू किया जाए – अमिता सिंह
देहरादून,
आज वरिष्ठ पार्षद अमिता सिंह के नेतृत्व में सभी पार्षदों द्वारा एक लिखित मांग पत्र देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल जी को दिया गया।
जिसमें भारी मात्रा में पार्षदों ने अपने हस्ताक्षर किए हुए थे ।
मांग पत्र में कहा गया है कि बोर्ड बैठक में जो प्रस्ताव पास किए गए थे। जिसमें सफाई कर्मियों को प्रतिदिन 800 रुपये न्यूनतम वेतन, 715 पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति व पार्षदों को 25000 रुपए साथ ही मेयर साहेब को 50000 रुपए प्रतिमाह भत्ता प्रदान किया जाए जिसमें बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय भी हो गया था ।
हम सभी की आप से मांग है कि निर्णय को अविलंब लागू किया जाए ।
ज्ञापन में वरिष्ठ पार्षद अमिता सिंह, मीनाक्षी , अंकित अग्रवाल, रेनू देवी, निर्मला, विशाल, संजय, योगेश, नंदनी शर्मा, अनिल गर्ग, सुधीर थापा, अंजली सिंघल, सतीश कश्यप आदि के हस्ताक्षर मौजूद हैं ।
समाचार लिखे जाने तक मान्य मेयर साहेब सौरभ थपलियाल जी से बात नहीं हो पाई है। वैसे भी जानकारों के अनुसार इस प्रकार के प्रस्तावों को पहले शासन को स्वीकृति हेतु भेजना होता है । शासन की संस्तुति के बाद फाइल वित्त विभाग को परीक्षण हेतु भेजी जाती है । वित्त विभाग से पुनः आख्या के साथ शासन को भेज दी जाती है और सब कुछ ठीक होने पर प्रस्ताव लागू कर दिया जाता है ।
निगम पर पड़ने वाले अतिरिक्त वित्त बोझ का असर सीधे – सीधे आमनगरिकों पर पड़ने वाला है सो जनता को इस अतिरिक्त बोझ से उभारने का मेयर साहेब के पास क्या उपाय है । आगे देखने को मिलेगा ।