देहरादून,
महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी देहरादून में आए थे । उनके आने पर पार्टी ने और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे देहरादून में फ्लेक्स और बोर्ड जगह जगह लगाए गए। जिस पर नगर निगम द्वारा किसी प्रकार का एक्शन नहीं लिया गया ना उतारे गए ना फाड़ें गए ।
लेकिन जिस समय प्रीतम सिंह जी के मुख्यमंत्री आवास कुच रैली थी । उस से एक दिन पहले रात को नगर निगम वालों ने फ्लेक्स और बोर्ड को उतार दिया गया था । यह दोहरा रवैया नगर निगम वालों को शोभा नहीं देता । सरकारें तो आती जाती रहेंगी लेकिन आप लोगों को दोनों पार्टी का एक समान सम्मान का ध्यान रखना चाहिए ।
अब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड के दौरे पर दो दिन के लिए आ रहे हैं । उनके स्वागत के लिए भी फ्लेक्स और बोर्ड लगाए जाएंगे । कार्यकर्ता और कांग्रेस पार्टी राहुल गाँधी जी का स्वागत करके 2027 के चुनाव की तैयारी में लग जाएंगे । मेरा मुख्यमंत्री जी, मेयार साहब और डी एम साहब, नगर आयुक्त से निवेदन है कि चुनाव में दोनों पार्टियों मेहनत करती है जीत हार तो जनता के हाथ में होता है ।इसलिए बोर्ड और फ्लेक्स को राहुल गांधी जी के कार्यक्रम से पहले जिस प्रकार नितिन नवीन जी के कार्यक्रम के लिए लगे रहे थे उसी तरह बोर्ड और फ्लेक्स लगे रहने चाहिए । अगर हरकत की तो नगर निगम के लिए अच्छा नहीं होगा कांग्रेस पार्टी इसका जवाब देने को मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी ।
सुनील कुमार बांगा ने लगाया निगम पर एक तरफा कार्यवाही आरोप