कार्यवाहक ठेकेदार और विभाग से नुकसान की भरपाई की मांग

देहरादून,
कल रात्रि आई भारी बरसात और तेज हवाओं ने जाखन भागीरथीपुरम दून विहार वार्ड नंबर 6 में एक पार्क की चार दीवारी को ढहा दिया । जिससे आम जनमानस का भारी नुकसान हुआ । साथ ही जन प्रतिनिधि की भूमिका में आए अनूप सक्सेना ने बताया कि जिस पार्क की दीवार गिरी है । उस पार्क के सौंदर्यीकरण का ठेका हाल ही में एम डी डी ए विभाग द्वारा 1 करोड़ का ठेका दिया गया था । जो जनता के खून पसीने के टैक्स का पैसा था । निर्माण कार्य की गुणवत्ता इतनी अच्छी थी की पार्क की चार। दिवारी अभी कार्य पूरा भी नहीं हुआ और दीवार गिर गई । जिसके कारण कई गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है । क्षेत्र वासियों ने कार्य की गुणवत्ता और ठेकेदार को दोषी ठहराया है और अपने नुकसान की भरपाई की मांग की । साथ ही कहा कि सरकार के पैसों की भरपाई भी होनी चाहिए ।