दून इंटरनेशनल स्कूल में हर्षौल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

देहरादून,
आज दून इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस का समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री आलोक जोशी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। “आलोक जोशी जी एक प्रतिष्ठित प्रबंधन विशेषज्ञ, लेखक, कॉर्पोरेट ट्रेनर, इमेज कंसल्टेंट एवं प्रेरक वक्ता हैं, जिन्हें तीन दशकों से अधिक का व्यापक कॉर्पोरेट अनुभव प्राप्त है।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री आलोक जोशी जी के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उनके साथ विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान डी.एस.मान,श्रीमती एम.के. मान ,प्रधानाचार्य एवं उपप्रधानाचार्या भी मंच पर उपस्थित रहे।
इस विशेष आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों द्वारा दो राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत की गए। इसके साथ ही विद्यार्थियों की ओर से हिंदी एवं अंग्रेज़ी में भाषण भी दिए गए, जिनमें देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के महत्व पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए गए।
अतिथि श्री अशोक जोशी जी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का भविष्य उसके बच्चों के संस्कार, अनुशासन और देशभक्ति में निहित है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थी पलक तोमर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। समारोह का समापन सामूहिक
राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।
यह गणतंत्र दिवस समारोह विद्यालय में देशभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं स्मरणीय आयोजन सिद्ध हुआ।