देहरादून,
आज महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बागा ने एक ज्ञापन डीएम साहब, एस एस पी साहब व नगर आयुक्त को भेजकर मांग की कि नगर निगम ने जो पार्किंग पटेल पार्क सड़क पर अतिक्रमण करके टेंडर पास कर रखा है वो बिल्कुल गलत है क्योंकि घंटाघर चौराहा पर हमेशा जाम की स्थिति रहती है ट्रैफिक की समस्या होती है और उस जगह पर सड़क पर अतिक्रमण करके पार्किंग वसूलना ठीक नहीं है । पार्किंग से जब गाड़ी लोग निकालते हैं उस समय गाड़ी पीछे करने में दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है और ट्रैफिक जाम हो जाता है ।
इसी प्रकार दून हॉस्पिटल ओपीडी, कचहरी रोड जहां पर आपने छोटी सड़क होने के कारण वनवे कर रखा है उसी जगह पर दून अस्पताल ओपीडी के आगे छोटी जगह होने के बाद भी सड़क पर अतिक्रमण करके पार्किंग टेंडर दे रखा है जो कि गलत है । महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष का डीएम साहब से, एसपी साहब से और नगर आयुक्त मैडम से निवेदन है कि ऐसी खतरे वाली जगह पर पार्किंग का टेंडर गलत है टेंडर को निरस्त करें ।
इसी जगह पर जब टू व्हीलर और फोर व्हीलर खड़े हो जाते थे तो उसे क्रेन उठा कर ले जाती है और स्कूटर के ₹800 बड़ी गाड़ी के ₹1200 जुर्माना लेकर दिया जाता था और उसे समय गाड़ी वाले को मानसिक तनाव हो जाता था ।
ज्ञापन में ओम यादव, हिमांशु खुराना, असरेज अली, रवि फुकेला, गुरु नेन सिंह, सुरेश गुप्ता, राहुल कुमार, प्रवीण बांगा, राम कपूर, अजीत सिंह, चमन लाल, मोहन मंदिर इलेक्ट्रॉनि, अरुण कोहली, राजेश मित्तल, ओमजी, राजेंद्र सिंह, घई भूरा, भाई रजत, मेहताब आलम, संजीव कोचर आदि के हस्ताक्षर मौज्द हैं ।
सड़क पर पार्किंग के नाम से कमाई करना सरासर गलत – बांगा