आयुक्त से मिलकर महात्मा गांधी जी के ऊपर गांधी पार्क में लाइट लगवाने का आग्रह किया

देहरादून,
आज नगर निगम नगर आयुक्त नमामि बंसल मैडम से मुलाकात कर उन्हें गांधी पार्क में गांधी जी की मूर्ति के ऊपर लाइट नहीं होना हम उत्तराखंड वासियों के लिए शर्म की बात है ।
गांधी जी को देश-विदेश के सभी लोग नमन करते हैं और गांधी पार्क जो गांधी जी के नाम से बना हुआ है । उसमें गांधी जी की प्रतिमा अगर अंधेरे में रहेगी तो यह हम सब लोगों के लिए अच्छी बात नहीं है और मैडम से पटेल पार्क के बाहर जो पार्किंग बनी हुई है उसके लिए भी उन से बात कर बताया कि 4 फुट का फुटपाथ है जिसे पार्किंग में इस्तेमाल किया जा रहा है । वहीं पर्किग में 12 फुट की गाड़ी खड़ी करने पर रास्ता बिल्कुल छोटा हो जाता है और गाड़ी मोड़ने पर जाम की स्थिति और दुर्घटना होने का खतरा हमेशा बना रहता है ।
महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बागा ने कहा कि है कि गांधी जी की प्रतिमा पर लाइट लगाई या फॉक्स लाइट लाइट लगवा कर गांधी जी का सम्मान करें और पटेल पर पार्किंग का टेंडर निरस्त कर जनता को बेवजह की संभावित दुर्घटना से बचाने का कार्य करें ।
व्यापारी सुरेश गुप्ता, मनोज कुमार, राहुल कुमार, प्रवीण बांगा, राजेंद्र सिंह घई, राम कपूर, अजीत सिंह, चमन लाल, राजेंद्र सिंह नेगी, रिहान व आमिर खान आदि मौजूद रहे ।