अब मजदूर चाय रोटी भी नहीं खा पाएंगे चाय हुई 20 की – बांगा

देहरादून,

व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों से वार्ता की तो उन्होंने बताया की सरकार द्वारा कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए बढ़ा दिया गया है । केंद्र सरकार को यह नहीं दिख रहा है कि गरीब आदमी को दो टाइम की रोटी कमाना कितना मुश्किल हो रखा है  । चाय वाला, चाऊमीन मोम वाला, होटल वाला, ढाबे वाले ,चाट वाले, राजमा चावल बेचने वाले गैस के बिना अपना व्यवसाय नहीं चला सकते हैं । कुछ दिन पहले गैस नहीं मिलने से कई दुकानदारों को अपना व्यवसाय बंद रखना पड़ा अब प्रशासन ने 993 रुपए कमर्शियल गैस सिलेंडर में बढ़कर महंगाई को और बढ़ा दिया गया है ।

जिस कारण ₹10 की चाय, चायवाले ने ₹15 की कर दी है । चाऊमीन वाले ने में भी प्रति प्लेट ₹10 बढ़ा दिया है और इसी प्रकार होटल वालों और ढाबे वाले ने प्रति आइटम ₹100 बढ़ा दिये  हैं । गरीब मजदूर चाय के साथ रोटी खा कर काम चला रहा था अब उसे चाय पीने से पहले सोचना पड़ेगा ।

महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि बीजेपी सरकार पांच राज्यों में चुनाव का इंतजार कर रही थी जैसे चुनाव खत्म हुए प्रशासन ने महंगाई बढ़ा दी । पहले ही लोग महंगाई से परेशान है गरीब आदमी पर प्रशासन द्वारा दोहरी मार पड़ रही है ।

मेरा केंद्र और राज्य सरकार से निवेदन है कि इस प्रकार की लूट भारी न करें जिससे जनता को सड़कों पर उतरना पड़े । महंगाई पर अंकुश लगाए, गैस के बढ़े रेट वापस लें ।

वार्ता में व्यापारी आमिर खान, हैप्पी डोरा, प्रजापति फास्ट फूड, कस्तूरी होटल, राजन टी स्टॉल, नवीन होटल, जेना टी स्टॉल, रोशन चाट भंडार, आत्माराम चाट भंडार , राजकुमार चाट भंडार, भसीन राजमा चावल  व प्रेम राजमा चावल आदि उपस्थित रहे ।