दून स्ट्रीट्स वेंडर्स ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर बधाई दी

देहरादून,
आज दून स्ट्रीट वेंडर्स एसोसिएशन महानगर देहरादून के कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेज प्रकाश तलवाड़ जी के नेतृत्व में फेरी व्यवसाई सदस्य शफीक अहमद, भूपेंद्र कश्यप, जनक केश्कमेश्वर प्रसाद ठाकुर और कांग्रेस महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री सुनील कुमार बग्गा जी ने नगर आयुक्त श्री पाण्डेय जी से मुलाकात की । नया पद भर ग्रहण करने की बधाई एवं शुभकामाएं प्रेषित करी और साथ में ठेली फेरी व्यवसायियों की बात उनके सामने रखी । श्री बांगा ने कहा कि इन सभी वेंडिंग जोन चिन्हित कर एक जगह व्यवस्थित किया जाए और साथ में एक माह के भीतर टीवीसी बैठक बुला कर आगामी नीति, सुव्यवस्था पर चर्चा होनी चाहिए ।
जिस पर नगर आयुक्त श्री पांडेय जी ने शीघ्र बैठक बुलाने का आश्वासन दिया