अज्ञात युवकों द्वारा गलत इरादे से की जा रही बुजुर्ग विधवा महिला की रैगिंग
************************
विशाल ने किया बड़े अंदेशे को उजागर
आज शिवा जी मार्ग के पार्षद विशाल कुमार के पास कुछ क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत कर बताया कि अपने मौहल्ले खुडबड़ा 501 झंडूमल क्वाटर्स देहरादून में रहने वाली बुजुर्ग महिला राज रानी कटोरिया पत्नी स्व. मोहन सिंह कटोरिया के घर के बाहर कुछ शरारती तत्व आए दिन चक्कर लगाते रहते हैं और उनके घर से छोटी मोटी चोरी की भी अंजाम दे चुके हैं । जिस से उन्हें बहुत परेशानी होती है ।
इस पर पार्षद विशाल कुमार ने अन्य लोगों की राय से नजदीक पुलिस चौकी से संपर्क किया । जिस पर चौकी प्रभारी अमित सिंह व दरोगा जगदम्बा प्रसाद मौके पर पहुंचे सारा वाक्या जाना सी सी टीवी फुटेज देखे और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे कार्यवाही शुरू कर दी और आश्वासन दिया कि हमारे होते किसी शरारती को बख्शा नहीं जाएगा ।