राहुल गांधी के उत्तराखंड आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार – शैलजा

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से कार्यकर्ताओ में उत्साह – शैलजा
दे.दून: प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी एवं लोकसभा सदस्य कुमारी शैलजा के उत्तराखण्ड आगमन पर कांग्रेस भवन में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया ।कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत हीरा सिंह बिष्ट कर्नल राम रत्न नेगी ज्योति रौतेला पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा एवं महेश जोशी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कुमारी शैलजा का पुष्प गुच्छ एवं शाल उड़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के उत्तराखण्ड आगमन पर आयोजित कार्यक्रम चार जून को अल्मोड़ा में जन सभा पौड़ी मे भूतपूर्व सैनिकों पैरा मिलिट्री के पूर्व सैनिको के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।पांच जून को देहरादून में वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओ के सम्मेलन में संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन से हर वर्ग त्रस्त है । बेरोजगारी महंगाई चरम पर है ।नीट परीक्षा लीक होने से युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है ।महिलाओ पर अपराध बढ़ रहे है बलत्कार हत्या जैसी जघन्य घटनाए हो रही है ।स्वास्थ्य सेवाए बदहाल है । किसान मजदूर हर वर्ग सरकार की नीतियों से त्रस्त है जनता में भारी आक्रोश है ऐसे में जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है और राहुल गांधी के उत्तराखंड आने को संभावनाओं से भरा देख रही है । पूर्व महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के उत्तराखंड आगमन से कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है और कार्यकर्ताओ में काफी ऊर्जा आई है ।