शुद्ध पर्यावरण सभी की आवश्यकता तो स्वच्छता अभियान में सभी का सहयोग भी जरूरी – कमली भट्ट

देहरादून ,
आज श्री बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति व नगर निगम देहरादून की टीम ने *संयुक्त स्वच्छता जागरूकता अभियान* के तहत बच्चों और युवाओं को स्वच्छता का दिया संदेश

जहां एक ओर देहरादून को स्वच्छ बनाने में नगर निगम लगातार प्रयासरत है वहीं शासन- प्रशासन को मदद करने के लिए श्री बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति ने स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत घर-घर से बच्चों और युवाओं को इस अभियान में शामिल किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती कमली भट्ट जी की गरिमामय उपस्थिति रही कमली भट्ट ने कहा की ऐसे कार्यक्रमों में सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए क्षेत्र में पर्यावरण मित्रों द्वारा चलाया जा रहे स्वच्छता अभियान में उनका सहयोग करना चाहिए तथा कमली भट्ट ने समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की वह कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हर सप्ताह में जरूर होना चाहिए और प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार के पहलुओं को बच्चों के समक्ष रखा। इस उपलक्ष में बच्चों को सफेद टी-शर्ट, टोपी, मास्क और ग्लव्स वितरित किए गए।
इस अभियान में कॉलोनी के बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों ने भी स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में स्वच्छता गीतों व नारों में कोई कसर नहीं छोड़ी।
स्वच्छता जागरूकता अभियान में विशेष रुचि रखने वाली श्रीमती मीनू सुंदरियाल को पार्षद और अध्यक्ष ने शाॅल पहनाकर सम्मानित किया
समिति के अध्यक्ष चित्रपाल सजवाण ने बताया की काफी लंबे समय से सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर हम लगातार प्रयासरत हैं।
इस स्वच्छता जागरूकता अभियान को सफल बनाने में समिति के कोषाध्यक्ष अशोक बलूनी, वरिष्ठ संरक्षक बलदेव भंडारी, लेन नंबर 8 प्रभारी रविंद्र सजवाण, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र पंवार व के सी बहुगुणा का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं के साथ राजेंद्र बलूनी, चित्रांश सजवाण, कैलाश कोठियाल, प्रवीन रावत, वीरेंद्र रौतेला, गुलाब नेगी, चतर पुंडीर, उपेंद्र कुकरेती, मीणा नेगी, मोनिका भंडारी, आदि शामिल रहे।